Leh Palace पहुंचीं Yami Gautam Dhar, जानें लद्दाख के इस शाही महल का इतिहास

Summary :

Yami Gautam Dhar: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों लेह में छुट्टियां मना रही हैं। यहां पर वो अपने बेटे वेदाविद के साथ ऐतिहासिक लेह पैलेस पहुंची। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ऐतिहासिक लेह पैलेस में अपने दिल के टुकड़े के साथ घूमते हुए। इसके बाद हमने शाम को विशाल सिंधु नदी का दर्शन किया।” Yami Gautam Dhar ने शेयर किया लेह का इतिहास तस्वीरों में मलाइका अपने बेटे वेदाविद के साथ लेह पैलेस को निहारती देखी जा सकती हैं। उन्होंने इस पोस्ट में अपने गाइड…

Yami Gautam Dhar: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों लेह में छुट्टियां मना रही हैं। यहां पर वो अपने बेटे वेदाविद के साथ ऐतिहासिक लेह पैलेस पहुंची। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ऐतिहासिक लेह पैलेस में अपने दिल के टुकड़े के साथ घूमते हुए। इसके बाद हमने शाम को विशाल सिंधु नदी का दर्शन किया।”

Yami Gautam Dhar ने शेयर किया लेह का इतिहास

तस्वीरों में मलाइका अपने बेटे वेदाविद के साथ लेह पैलेस को निहारती देखी जा सकती हैं। उन्होंने इस पोस्ट में अपने गाइड की भी तारीफ की है। यामी गौतम जिस लेह पैलेस की यात्रा पर गई हैं, वह 17वीं शताब्दी में राजा सेंगगे नामग्याल ने बनवाया था। लेह पैलेस 19वीं शताब्दी के मध्य तक नामग्याल राजवंश का शाही निवास था, लेकिन अब राज परिवार स्टोक पैलेस में निवास करता है। लेह पैलेस एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल बना हुआ है। यह महल त्सेमो पहाड़ी पर बनाया गया था। यहां से लेह शहर और सिंधु नदी का पूरा दृश्य दिखाई देता है।

यामी गौतम बीते कुछ दिनों से लेह में छुट्टियां मना रही हैं। इसकी तस्वीरें वो समय-समय पर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। उनके साथ उनके पिता और मां भी हैं। हाल ही में उन्होंने लेह की पहाड़ियों पर चाय की चुस्की लेते हुए तस्वीर साझा की थी।

Yami Gautam Dhar
Yami Gautam Dhar
Yami Gautam Dhar
Yami Gautam Dhar

यामी गौतम का वर्कफ्रंट

उन्हें आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म धूम धाम में प्रतीक गांधी के साथ देखा गया था। ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं।

Yami Gautam Dhar के करियर की बात करें तो वह ‘काबिल’, ‘बाला’, ‘ए थर्सडे’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता आदित्य धर से शादी की है। 10 मई 2024 को बेटे को जन्म दिया जिसका नाम बड़ा सोच विचार कर वेदाविद रखा। नाम का मतलब वेदों का ज्ञाता होता है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री ने वेदाविद का चेहरा नहीं दिखाया है। यामी शाह बानो केस पर बन रही फिल्म में बहुत जल्द दिखाई देंगी। इसमें इमरान हाशमी भी उनके साथ होंगे।

—आईएएनएस

Also Read: Top Romantic 10 K-Dramas: दिल को छू लेंगे ये K-Dramas, प्यार और कॉमेडी के साथ मिलेगी खुबसूरत स्टोरीज

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।