Delhi News : राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अपनी स्थिति लगातार मजबूत करने में लगी हुई है। इस SIR के खिलाफ कांग्रेस अपनी तैयारियों में लगी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का लक्ष्य है कि किसी की वोट नाजायज तौर पर न काटी जाएगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अगुवाई में दिल्ली के सभी जिलों में एक-एक करके बीएलए-2 बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को रोहिणी में जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, किराड़ी में जिलाध्यक्ष वरुण ढाका और नई दिल्ली में जिलाध्यक्ष महेन्द्र मंगला की अगुवाई में बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इन मौकों पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 बब्बर शेरों की तरह दिल्ली में भाजपा की वोट चोरी पर नकेल कसेंगे, क्योंकि चुनाव आयोग लगातार भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहा है, लेकिन हमारे बीएलए-2 बब्बर शेरों की तरह वोट चोरी को रोकने के लिए वैध मतदाताओं के वोट की रक्षा करेंगे और अगर किसी का वोट कटता है तो तुरंत चुनाव अधिकारी, BLO, AERO से सम्पर्क साधकर उनका वोट पुनः बनवाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका बीएलओ-2 निभाएंगे।
“प्रदूषण को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल रही”
देवेन्द्र यादव ने आज यमुना सफाई अभियान को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार यमुना की वास्तविक सफाई करने के बजाय दिखावटी कार्यक्रमों और प्रचार की राजनीति में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि यमुना में गिरने वाले गंदे नाले, सीवेज और प्रदूषण को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। नदी के कई हिस्सों में आज भी झाग, गंदगी और प्रदूषित पानी साफ दिखाई देता है।
इन अवसरों पर दिल्ली कांग्रेस संगठन महासचिव अनिल भारद्वाज, एआईसीसी संयुक्त सचिव सुशांत मिश्रा, महासचिव आकांशा ओला, पूर्व नेता सदन जीतेन्द्र कोचर जीतू उपाध्यक्ष सी.पी. मित्तल, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना, रोहिणी के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App




