‘जनभागीदारी से बदलेगी तस्वीर…’,यमुना सफाई अभियान को लेकर बोले हर्ष मल्होत्रा

Summary :

Yamuna Cleaning Campaign : दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में और दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के प्रयास से रविवार को दिल्ली सरकार एवं भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से यमुना सफाई श्रमदान अभियान आयोजित किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास यमुना घाट पर आयोजित यमुना सफाई अभियान में अधिकारियों, एनजीओ कार्यकर्ताओं, दक्षिण दिल्ली भाजपा अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, विधायकों करतार सिंह तंवर एवं चंदन चौधरी के साथ मिलकर श्रमदान कर लगभग 500 गज का घाट हिस्सा साफ किया। दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने आईटीओ मुख्य घाट…

Yamuna Cleaning Campaign : दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में और दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के प्रयास से रविवार को दिल्ली सरकार एवं भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से यमुना सफाई श्रमदान अभियान आयोजित किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास यमुना घाट पर आयोजित यमुना सफाई अभियान में अधिकारियों, एनजीओ कार्यकर्ताओं, दक्षिण दिल्ली भाजपा अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, विधायकों करतार सिंह तंवर एवं चंदन चौधरी के साथ मिलकर श्रमदान कर लगभग 500 गज का घाट हिस्सा साफ किया।

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने आईटीओ मुख्य घाट पर प्रदेश कार्यालय मंत्री बृजेश राय, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, विधायक अनिल शर्मा एवं कुलदीप सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यमुना घाट के सफाई कर लगभग 2 ट्रक कूड़ा हटवाया। दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने यमुना के पुराने पुल के पास विधायक संजय गोयल, पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ यमुना सफाई में श्रमदान किया।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने ITO हाथी घाट स्थित यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उनके साथ विधायक निगम पार्षद संदीप कपूर और बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा एवं एनजीओ कार्यकर्ता भी श्रमदान में सम्मिलित हुए। जबकि दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने विधायक नीलम पहलवान, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष राज शर्मा गौतम, वरिष्ठ नेता राजकुमार फलवारिया, सत्य नारायण गौतम एवं मनोज त्यागी के साथ यमुना किनारे सफाई की। जबकि दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा एवं कार्यकर्ताओं के साथ आईटीओ अपस्ट्रीम पर स्थित यमुना घाट के लगभग एक हजार गज के हिस्से की सफाई की।

Yamuna Cleaning Campaign
दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सराय काले खान घाट पर पीएसी अध्यक्ष अजय महावर ने सिग्नेचर ब्रिज के पास, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने डेढ़ पुश्ता यमुना विहार पर, दिल्ली सरकार की दक्षिण दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी की अध्यक्ष शिखा राय ने ज़ीरो पुश्ता सोनिया विहार पर, सेन्ट्रल दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरीश खुराना एवं विधायक राजकरण खत्री ने निगमबोध घाट के पास यमुना सफाई श्रमदान किया।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सराय कालेखां दिया श्रमदान

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सराय काले खान के सामने स्थित यमुना घाट पर विधायक गजेन्द्र यादव, महरौली भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी और महरौली जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 500 मीटर घाट क्षेत्र की सफाई की। वहीं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने वासुदेव घाट पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, विधायक राजकुमार भाटिया एवं पूनम भारद्वाज, निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता के साथ यमुना किनारे से लगभग 1 ट्रक कूड़ा साफ करके उठवाया।

जबकि पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने वजीराबाद के सूर घाट पर यमुना किनारे उत्तर पश्चिम जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद सहरावत एवं कार्यकर्ताओं के साथ यमुना स्वच्छता अभियान चलाया। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने निगमबोध जमुना बाजार पर यमुना घाट पर करोल बाग में अपना श्रमदान योगदान दिया। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने वजीराबाद यमुना घाट पर, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मयूर विहार, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने गांधी नगर के पास यमुना घाट पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यमुना सफाई अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए CM रेखा गुप्ता ने चलाया महा-अभियान, 28 घाटों पर सफाई के लिए उतरे कई मंत्री

Avinay