दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए CM रेखा गुप्ता ने चलाया महा-अभियान, 28 घाटों पर सफाई के लिए उतरे कई मंत्री

Summary :

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के कुल 28 घाटों पर विशेष सफाई और रखरखाव अभियान की शुरुआत की है। रविवार को मुख्यमंत्री ने खुद गीता कॉलोनी स्थित दशमेश घाट पहुंचकर ‘मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव’ में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने दिल्लीवासियों से यमुना को साफ रखने के लिए आगे आने और जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। इस महा-अभियान के तहत दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नदी के अलग-अलग घाटों पर बड़े पैमाने पर सफाई की। अभियान…

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के कुल 28 घाटों पर विशेष सफाई और रखरखाव अभियान की शुरुआत की है। रविवार को मुख्यमंत्री ने खुद गीता कॉलोनी स्थित दशमेश घाट पहुंचकर ‘मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव’ में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने दिल्लीवासियों से यमुना को साफ रखने के लिए आगे आने और जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। इस महा-अभियान के तहत दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नदी के अलग-अलग घाटों पर बड़े पैमाने पर सफाई की। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के हजारों वालंटियर्स और नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Yamuna Cleaning Campaign: CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से की खास अपील

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सुबह 6 बजे से ही कई संस्थाओं के स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता लगातार श्रमदान कर रहे हैं, जिसके जरिए घाटों से सैकड़ों टन कूड़ा निकाला जा चुका है। लोगों को जागरूक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें यह सोचना होगा कि घरों की पूजन सामग्री को नदी में विसर्जित करके हम किस भगवान को खुश कर रहे हैं? अगर यमुना मां गंदी रहेंगी, तो कोई भी भगवान प्रसन्न नहीं होंगे।”

मुख्यमंत्री ने संकल्प जताते हुए कहा कि यमुना में कूड़ा न डालने को लेकर हम सभी को मिलकर काम करना होगा। यह स्वच्छता अभियान रुकने वाला नहीं है, बल्कि लगातार चलेगा। उन्होंने जनता से भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी से अपना काम करेगी, लेकिन नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Delhi Yamuna Ghats: कई BJP नेताओं ने सफाई अभियान में लिया भाग

‘यमुना रिवरफ्रंट क्लीनलिनेस कैंपेन 2026’ के तहत मंत्री परवेश वर्मा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद योगेंद्र चंदौलिया, वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेताओं ने यमुना घाट पर श्रमदान किया। इसके साथ ही नागरिकों नागरिकों से अपील की है कि वे पूजा सामग्री, प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट यमुना में न डालें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह सफाई अभियान दिल्ली सरकार की ओर से 28 घाटों पर आयोजित किया जा रहा है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।