Delhi News: केजरीवाल के भाषण के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारे, हाथ जोड़कर CM ने लोगों से कहा-‘बाद में कर लेना’

Summary :

आज दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन एलजी विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक साथ किया। लेकिन जैसे ही मंच से सीएम केजरीवाल ने बोलना शुरू किया, तभी सामने बैठे लोगों में से एक समूह से जुड़े लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

आज दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन एलजी विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक साथ किया। लेकिन जैसे ही मंच से सीएम केजरीवाल ने बोलना शुरू किया, तभी सामने बैठे लोगों में से एक समूह से जुड़े लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इस घटना से अचंभित सीएम अरविंद केजरीवाल ने नारा लगाने वालों से हाथ जोड़कर अपील ​की कि थोड़ा रुक जाओ बाद में नारे लगा लेना। 
 यूनिवर्सिटी प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शोर कुछ शांत हुआ
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर आप लोग ऐसे डिस्टर्ब करेंगे तो हम बात ही नहीं कर पाएंगे। अगर आइडिया पसंद न आये तो ठीक है।  नहीं तो हमें पांच मिनट में अपनी बात कंप्लीट कर लेने दीजिए। उसके बाद आप लोग टिप्पणी कर लीजिएगा। बीच में टोकाटाकी करने से मैं बात नहीं कर सकता।देश के अंदर जनतंत्र है। अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। हालांकि, इसके बाद भी लोग शोरशराबा करते रहे। यूनिवर्सिटी प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शोर कुछ शांत हुआ। 
आर्किटेक्चरल और सुविधा के लिहाज से देश का बेस्ट कैंपस
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज आईपी यूनिवर्सिटी ईस्ट दिल्ली कैंपस देश को समर्पित के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा यह शानदार और सभी सुविधाओं से भरपूर है। यह कैंपस खूबसूरत है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कैंपस आर्किटेक्चरल और सुविधा के लिहाज से देश को बेस्ट कैंपस है। 

Desk Team