दिल्ली के ओखला फेज-1 में कम्युनिटी हॉल के पास बुधवार सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
गोदाम में सिलेंडर रखने के दौरान हादसा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह करीब 11:55 बजे गाजियाबाद से कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंची टाटा 407 गाड़ी (नंबर DL-1LAJ-3232) से कर्मचारी उमेश, मोहित और पंकज सिलेंडर उतारकर गोदाम के अंदर रख रहे थे। तभी अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की पुलिस, चार फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
1 हेल्पर की मौत, चार घायल
इस हादसे में 35 साल के मोहित सिंह की मौत हो गई। वह जयपुर के रहने वाले थे और तीन साल से फर्म में हेल्पर का काम कर रहे थे। वहीं चार कर्मचारी उमेश, अरविंद, मनोज और पंकज घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।

घटनास्थल पर राहत-बचाव का काम चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फ़िलहाल ऑक्सीजन सिलेंडर कैसे और किस वजह से ब्लास्ट हुआ , उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी जांच कर रही है, इसके बाद हादसे के पीछे का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Also Read: पटना जंक्शन पर शराब के साथ पकड़ी गई रिया, प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी


Download Android App
Download iOS App




