पटना जंक्शन पर शराब के साथ पकड़ी गई रिया, प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी

Summary :

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में शराब की तस्करी लगातार जारी है। हाल ही में ऐसी दो घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें युवतियां शराब तस्करी करते पकड़ी गई हैं। पहली घटना में, पटना में एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही रिया नाम की युवती को उसके साथी रमण कुमार के साथ गिरफ्तार किया गया।

बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद तस्करी कर राज्य में शराब लाई जा रही है। कुछ दिन पहले नेहा नाम की युवती दिल्ली से बिहार शराब लेकर जा रही थी और अब एक रिया नाम युवती को शराब के साथ पकड़ा गया है। आरोपी युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है और वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ब्राडेंड अंग्रेजी शराब लेकर पटना पहुंची थी। स्टेशन से बाहर जब वह शराब लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उसके साथ उसका एक साथी रमण कुमार भी हिरासत में है।

आधी दर्जन से ज्यादा ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर एक्सप्रेस से पटना जंक्शन के पास अवैध शराब की कहप पहुंचने वाली है। इसी को लेकर पुलिस ने स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी थी। इस दौरान पुलिस को जंक्शन से बाहर आते संदिग्ध युवक और युवती दिखे, उन्होंने दोनों को रोका। जब तलाशी ली गई, तो युवती के हैंड और शोल्डर बैग से करीब 14 हजार रुपये कीमत की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की आधी दर्जन से ज्यादा बोतलें बरामद हुईं, जिसके बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पैसों के लालच में शुरू की शराब की तस्करी

पुलिस पूछताछ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही रिया ने खुलासा किया कि उसने पैसों के लालच में आकर शराब की तस्करी शुरू की थी। उसने बताया कि एक जानने वाले युवक के कहने पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी गई थी और वहां से इंदौर एक्सप्रेस के जरिए शराब की खेप लेकर पटना पहुंची थी। जब वह पटना जंक्शन पर शराब से भरा बैग लेकर ट्रेन से उतरकर बाहर निकली, तो पुलिस ने पकड़ लिया। फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है कि शराब की ये खेप कहां पहुंचाने वाले थे और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन है।

75 लीटर ब्रांडेड शराब के साथ पकड़ी गई थी नेहा

जानकारी के मुताबिक, रिया से पहले समस्तीपुर से नेहा नाम की युवती को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली से एसी फर्स्ट कोच में अपने साथ 75 लीटर ब्रांडेड शराब की बोतलें लेकर आ रही थी। नेहा भी ग्रेजुएशन की एक छात्रा है। उसके साथ उसके जीजा का भाई जिशान भी पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि वह डॉक्टरों और आमिर लोगों को शराब बेचते थे। उसकी बड़ी दीदी और पिता शराब तस्करी की वजह से पहल जेल जा चुके हैं।

Also Read: पहले किया अगवा, फिर घर ले जाकर किया रेप! जन्माष्टमी की रात मंदिर गई नाबालिग से 3 मुस्लिम युवकों ने की दरिंदगी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।