Muzaffarnagar Minor Girl Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जन्माष्टमी की रात एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, इस रात 3 युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। बता दें कि 14 वर्षीय किशोरी 4 सितंबर की रात मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद में उसे गांव में ही एक युवक के घर ले जाया गया, जहां एक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था और दो फरार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी जन्माष्टमी की रात घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले समीर ने अपने दो साथियों वलीन और सलमान के साथ मिलकर किशोरी को रास्ते से जबरन उठा लिया। परिजनों को जब काफी देर तक लड़की के घर वापस नहीं लौटने की जानकारी मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान किशोरी आरोपी समीर के घर पर मिली। परिजनों के मुताबिक, उस समय उसकी हालत काफी खराब थी।
मुठभेड़ में पकड़े गए दो फरार आरोपी
परिजनों का आरोप है कि किशोरी को जबरन समीर के घर ले जाया गया। वहां एक कमरे में समीर ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार लड़की को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की तलाश की गई और मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए।
महंत स्वामी यशवीर महाराज ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना सामने आने के बाद योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की ।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा तोहफा: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12000, सहायिकाओं को मिलेंगे ₹6000


Download Android App
Download iOS App




