उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में रविवार को तीन मंजिला इमारत ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के छह अन्य लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली और दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
मलबे से निकाले गए व्यक्ति को अस्पताल ने मृत घोषिक किया
पुलिस ने सुलेमान (45), उसकी पत्नी शबनम (40), उसकी बेटियों शबनूर (22) एवं लाबिया (20) और उसके बेटे सुफियान (20), फैजान (17) एवं अर्शियाल (15) को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुफियान को मुश्किल से बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इमारत में किराए पर रहता था मृतक
उन्होंने कहा, ‘‘इमारत का जो हिस्सा ढहा है, परिवार पिछले चार साल से उसमें किराएदार के तौर पर रह रहा था।’’ पुलिस ने बताया कि इमारत का निर्माण लगभग 17-18 साल पहले किया गया था और शमीम अहमद नामक व्यक्ति इसका मालिक है।


Download Android App
Download iOS App



