दिल्ली में स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सभी अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा घेरे को हटा दिया गया है। बुधवार रात दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स पूरी तरह हटा दिए, जो पहले दूतावास परिसर को घेरे हुए थे। पहले इस डिपोमैटिक परिसर की सुरक्षा के कारण यहां घेरा बनाकर रखा गया था। लेकिन अब भारतीय अधिकारियों ने उन बाहरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को हटा दिया है, जिनकी वजह से पाकिस्तानी मिशन के आसपास आना-जाना प्रतिबंधित था।
क्यों की गई ये कार्रवाई?
यह भारत का ‘जैसे को तैसा’ जवाब है। पाकिस्तान ने तीन दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा हटा दी थी। इसके बदले में भारत ने भी नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर वीजा सेक्शन के पास बने अवैध शेड और अतिक्रमण को बुलडोजर से गिरा दिया। हालांकि, सुरक्षा घेरा हटाने को लेकर भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दोनों देशों के बीच ऐसी बातें अक्सर होती रहती हैं।
#WATCH | Delhi | Indian authorities dismantle the external security perimeter outside the Pakistan High Commission, removing traffic bollards and barricades that previously ring-fenced the diplomatic compound. pic.twitter.com/QYvbj7s7fE
— ANI (@ANI) August 20, 2026
अमेरिकी राजदूत के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के श्रीनगर दौरे ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। श्रीनगर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का “महत्वपूर्ण हिस्सा” बताते हुए यहां की खूबसूरती की तारीफ की और सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों को सराहा। इस दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका इस क्षेत्र के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है। अमेरिकी दूत के इस बयान से पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिला गया और उसने इस्लामाबाद में अमेरिका के राजदूत को तलब कर इस पर अपना कड़ा विरोध जताया है।
ऐसे समय में नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों ही जगह राजनयिक परिसरों के बाहर हुई इन कार्रवाइयों को कूटनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




