Delhi Palam fire Breaking News: देश की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। पालम इलाके की एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लगभग 30 दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है। पालम इलाके में लगी भीषण आग में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, आशंका है कि इमारत के अंदर आधे दर्जन से अधिक लोग फंसे हो सकते हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी और कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आधा दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए है- अधिकारी
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर 2 स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी तेजी से फ़ैल रही थी कि घर के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना भी है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है।
दिल्ली पुलिस भी मौके पर मौजूद
दिल्ली पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है, जो आगजनी क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है. इसके साथ-साथ कैट एंबुलेंस की टीम को भी बुला लिया गया है, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में तुरंत घायलों को हॉस्पिटल ले जाया सके. घटना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की असली वजह क्या है? इसका फिलहाल पता नहीं लग पाया है. हमारी टीम पहले आग पर पूरी तरह काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रही है।






















