Delhi Pink Card Centers: दिल्ली में महिला यात्रियों को सुविधाओं को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड केन्द्रों की संख्या बढ़ा दी है। डीटीसी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में आठ नये स्मार्ट कार्ड केन्द्र खोल दिये हैं। इससे पहले दिल्लीभर में कुल 50 पिंक सहेली र्स्मा कार्ड केन्द्र कार्यरत थे,अब इनकी संख्या बढ़कर 58 हो गई है। केंद्रों की संख्या संख्या बढ़ाने के साथ ही प्रतिदिन जारी किए जाने वाले स्मार्ट कार्ड की संख्या भी 10000 से बढ़कर करीब 13000 पहुंच गई है। दिल्ली में पिंक स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए सरकार ने डीटीसी के 22 पास अनुभाग केन्द्रों के साथ-साथ सभी जिलों के डीएम व एसडीएम कार्यालय में भी स्मार्ट केन्द्र शुरु किए थे।
कार्ड बनवाने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा
शुरुआती दौर में कार्ड बनवाने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा होने अैर केन्द्र केवल 50 होने की वजह से केन्द्रों पर लंबी-लंबी लाइने लगनी शुरू हो गई थी। इसको समस्या को लेकर महिलाओं ने सरकार से केन्द्र बढ़ाए जाने और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया सरल करने की मांग की थी। इसके बाद पूरी व्यवस्था की समीक्षा की गई और दिल्ली सरकार ने निर्देशों पर डीटीसी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में आठ केंद्र बढ़ा दिये।
डीटीसी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि जल्द ही केंद्र की संख्या बढ़कर 62 कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र कैंप ऑफिस तुक्मीरपुर रोड इलेक्शन ऑफिस, प्रिंसेस पार्क महात्मा ज्योतिबा राव फूले मार्ग विधानसभा संख्या 40, राजौरी गार्डन 80 फुटा रोड कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिरसा कार्यालय, कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह का कैंप कार्यालय नांगलोई, कैबिनेट मंत्री आशीष शूद एमएलए ऑफिस जनकपुरी, कैबिनेट मंत्री रविंद्रराज कार्यालय बवाना, बालिका बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शालीमार गांव चौक, घुम्मन हेड़ा डीटीसी डिपो नजफगढ़ में बनाएं गए हैं।


Download Android App
Download iOS App




