Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी बयान में दी जानकारी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का तीसरा संस्करण शुक्रवार से रविवार तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का सम्मेलन हरित परिवर्तन के वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के लिए निहितार्थ, लचीलापन बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर केंद्रित होगा।
इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
इस दौरान हरित बदलाव, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, और प्रतिरोध क्षमता बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएमओ ने कहा कि भारत के साथ ही दुनिया भर के विद्वान भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि ग्लोबल साउथ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।
कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वान और नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव में दुनिया भर से वक्ता हिस्सा लेंगे। कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ द्वारा किया जा रहा है। कॉन्क्लेव के वक्ताओं में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, निर्मला सीतारमण (उद्घाटन सत्र) और केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (समापन सत्र) भी शामिल होंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



