दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Summary :

Delhi Police Action on Rohit Godara Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी देश के अलग-अलग राज्यों में कई संगीन अपराधों में वांछित थे और विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी आकाश राजपूत और भरतपुर निवासी महिपाल मीणा के रूप में हुई है। दोनों अपराधी कई राज्यों की पुलिस को लंबे समय से वांछित थे। Delhi Police Action on Rohit Godara Gang:आकाश राजपूत के अपराध आकाश राजपूत पर गुजरात, हरियाणा…

Delhi Police Action on Rohit Godara Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी देश के अलग-अलग राज्यों में कई संगीन अपराधों में वांछित थे और विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी आकाश राजपूत और भरतपुर निवासी महिपाल मीणा के रूप में हुई है। दोनों अपराधी कई राज्यों की पुलिस को लंबे समय से वांछित थे।

Delhi Police Action on Rohit Godara Gang:आकाश राजपूत के अपराध

आकाश राजपूत पर गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। जुलाई 2025 में गुजरात के ईस्ट कच्छ इलाके में 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के एक अपहरण केस में उसका नाम सामने आया था। यह फिरौती फरार गैंगस्टर कीरतिसिंह झाला के नाम पर मांगी गई थी। इसके अलावा आकाश पर श्रीगंगानगर में हत्या की कोशिश के एक मामले में भी केस दर्ज है। इस केस में उस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था।

Delhi Police Action on Rohit Godara Gang
Delhi Police Action on Rohit Godara Gang

Delhi Police Special Cell: महिपाल मीणा के साथ मिलकर की थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, आकाश ने अपने साथी महिपाल मीणा के साथ मिलकर हरियाणा के करनाल जिले में एक अस्पताल पर फिरौती के लिए अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस वारदात के बाद से ही हरियाणा पुलिस भी उसकी तलाश में थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों अपराधी गैंगस्टर जगदीश उर्फ जगला और अभिषेक उर्फ गोलू के गैंग से ताल्लुक रखते हैं। ये दोनों गैंग आगे चलकर रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करते हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Delhi Police Action on Rohit Godara Gang
Delhi Police Action on Rohit Godara Gang

Rohit Godara Gang: मुठभेड़ में गिरफ्तारी

2 और 3 अक्टूबर की रात को पुलिस को इन अपराधियों की लोकेशन नजफगढ़-कपासहेड़ा रोड पर मिली। स्पेशल सेल की टीम ने मौके पर जाल बिछाया। जब दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर आकाश राजपूत बाइक से उतरकर भागने लगा और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आकाश घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। महिपाल मीणा को घटनास्थल पर ही दबोच लिया गया।

Delhi Police Action on Rohit Godara Gang
Delhi Police Action on Rohit Godara Gang

पुलिस की बड़ी कामयाबी

घायल आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि इससे संगठित अपराध के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: उमर खालिद और शरजील इमाम के पुतले जलाने पर ABVP और JNUSU छात्रों में झड़प, जमकर चले जूते-चप्पल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।