पुलिस ने 48 घंटे की घेराबंदी के बाद दो कुख्यात बदमाशों को पकड़ा

Summary :

Delhi : दरियागंज स्थित गुरु नानक चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन छीन ली। सुसराल से मिली चैन छिन जाने से पीड़ित सुनील शर्मा (30) काफी परेशान था। डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर को पता चला तो उन्होंने बदमाशों को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया। पहाड़गंज एसीपी और एसएचओ पहाड़गंज के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने लगातार 48 घंटे की घेराबंदी के बाद दो कुख्यात बदमाशों को दबोच लिया। इतने कम समय में आरोपियों के पकड़े जाने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार प्रकट किया है। डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया…

Delhi : दरियागंज स्थित गुरु नानक चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन छीन ली। सुसराल से मिली चैन छिन जाने से पीड़ित सुनील शर्मा (30) काफी परेशान था। डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर को पता चला तो उन्होंने बदमाशों को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया। पहाड़गंज एसीपी और एसएचओ पहाड़गंज के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने लगातार 48 घंटे की घेराबंदी के बाद दो कुख्यात बदमाशों को दबोच लिया। इतने कम समय में आरोपियों के पकड़े जाने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार प्रकट किया है।

डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पहाड़गंज थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुल्तानी ढांडा पहाड़गंज निवासी अर्जुन उर्फ बादल, उर्फ राहुल और इसके सहयोगी जाफराबाद निवासी ओवेश के रूप में की है। अर्जुन पर पहले से 79 और ओवेश पर दस मुकदमे दर्ज मिले हैं। उन्होंने लूटी गई चेन सदर बाजार में 20 हजार रुपये में बेचने दी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पहाड़गंज पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को दरियागंज पुलिस को सौंप दिया है। डीसीपी ने बताया कि बदमाशों ने गत 22 जून को गुरु नानक चौक के पास स्कूटी सवार सुनील शर्मा की एक तोले की चेन छीन ली थी। इस बाबत दरियागंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया। एसएचओ पहाड़गंज के नेतृत्व में एसआई सुधीर, हेड कांस्टेबल पंकज, राकेश कांस्टेबल सीताराम, रवि, दीपक आदि की दो टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र के आधार पर लगातार 48 घंटे की घेराबंदी की और बदमाशों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खुला दिल्ली रिज इंटरप्रिटेशन सेंटर, पर्यावरण संरक्षण पर मिलेगा जागरूकता का संदेश

Avinay