दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, गिरफ्तार किए 3 से अधिक आतंकी, ISI से जुड़े हैं तार!

Delhi Police Arrested Terrorists (CREDIT S-M)

Delhi Police Arrested Terrorists: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन से अधिक आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। गिरफ्त में आए सभी आतंकवादी उत्तर भारत के रहने वाले हैं।

Delhi Police Arrested Terrorists: कहां से गिरफ्तार हुए आतंकी?

दिल्ली पुलिस ने ये गिरफ्तारी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से की है। फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी अगले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। पुलिस लगातार आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क पर निगरानी रख रही है।

Delhi Crime News Today: दिल्ली में 10 नवंबर का ब्लास्ट

दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 15 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। साथ ही कई वाहन भी जलकर राख हो गए। जांच में यह सामने आया कि इस ब्लास्ट के पीछे कुछ डॉक्टरों की एक पूरी श्रृंखला थी, जिनके संबंध आतंकवादियों से थे।

Delhi Police Arrested Terrorists (CREDIT S-M)
Delhi Police Arrested Terrorists (CREDIT S-M)

Delhi Police Special Cell: डॉक्टरों की गिरफ्तारी

ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने देशभर में कई डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी की। जांच में पता चला कि जिस कार के जरिए ब्लास्ट किया गया था, उसे भी एक डॉक्टर चला रहा था। यह खुलासा पूरे देश के लिए हैरान करने वाला था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद पर पूरी तरह से सतर्कता बढ़ा दी है।

Delhi Police Arrested Terrorists (CREDIT S-M)
Delhi Police Arrested Terrorists (CREDIT S-M)

आतंकियों के आपसी मतभेद

खबरों के मुताबिक, इस ब्लास्ट में शामिल आतंकियों के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। इसका कारण यह था कि उमर कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था। वहीं फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए आतंकवादी अल-कायदा (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित थे। उमर की विचारधारा ISIS और जैश के सिद्धांतों से जुड़ी थी।

Delhi Police Arrested Terrorists (CREDIT S-M)
Delhi Police Arrested Terrorists (CREDIT S-M)

लारेंस बिश्नोई के भाई को खतरा?

दिल्ली पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस ब्लास्ट या अन्य आतंकवादी योजनाओं में लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को टारगेट बनाया गया था। 27 अक्टूबर को अनमोल ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में आवेदन दिया था कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उसे जान का खतरा है। इस गुहार के बाद मामला NIA के पास भी गया।

पुलिस की सतर्कता

इन घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस आतंकवाद के मामलों में पूरी सतर्कता बनाए हुए है। लगातार छापेमारी और जांच के जरिए आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है। पुलिस का मकसद है कि किसी भी तरह का बड़ा हमला होने से पहले ही उसे रोक लिया जाए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार Mercedes ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।