लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड ने की बेरहमी से हत्या! पुलिस हिरासत में प्रेमी की हार्ट अटैक से हुई मौत

Summary :

Gujarat Morbi Crime News: गुजरात के मोरबी शहर के लक्ष्मीपुर रोड स्थित एक सिरेमिक फैक्ट्री में उस समय सनसनी फैल गई जब लेबर क्वार्टर में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका की पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पूछताछ के दौरान उसकी भी मौत हो गई। Gujarat Morbi Crime News: तीन महीने से साथ रह रहे थे दोनों मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली पूजा मुवेल (20) लगभग तीन महीने पहले मोरबी के लक्ष्मीपुर गांव के पास स्थित एक सिरेमिक फैक्ट्री में काम करने आई थी। यहाँ वह अपने…

Gujarat Morbi Crime News: गुजरात के मोरबी शहर के लक्ष्मीपुर रोड स्थित एक सिरेमिक फैक्ट्री में उस समय सनसनी फैल गई जब लेबर क्वार्टर में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका की पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पूछताछ के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Gujarat Morbi Crime News: तीन महीने से साथ रह रहे थे दोनों

मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली पूजा मुवेल (20) लगभग तीन महीने पहले मोरबी के लक्ष्मीपुर गांव के पास स्थित एक सिरेमिक फैक्ट्री में काम करने आई थी। यहाँ वह अपने प्रेमी नरेंद्र सिंह के साथ लेबर क्वार्टर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों लंबे समय से साथ थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे थे।

Gujarat Morbi Crime News (CREDIT S-M)
Gujarat Morbi Crime News (CREDIT S-M)

Gujarat Morbi Live in Girlfriend News: क्वार्टर में मिला पूजा का शव

एक दिन फैक्ट्री के लेबर रूम से दुर्गंध आने और शंका होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर पूजा का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिससे साफ लग रहा था कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी।

Morbi News: पूछताछ में टूट गया आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद नरेंद्र सिंह से पूछताछ शुरू की, लेकिन वह शुरू में टालमटोल करता रहा और अस्पष्ट बातें करने लगा। पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ की गई। ऐसे में नरेंद्र टूट गया और उसने कबूल किया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस हुई थी। गुस्से में आकर उसने पूजा को लकड़ी के डंडे और बेल्ट से मारा था। पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। कबूलनामे के बाद पुलिस ने नरेंद्र सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसे ए-डिवीजन थाने की हिरासत में रखा।

Gujarat Morbi Crime News (CREDIT S-M)
Gujarat Morbi Crime News (CREDIT S-M)

हिरासत में सीने में दर्द, अस्पताल में मौत

अगली सुबह, पुलिस लॉकअप में नरेंद्र को अचानक सीने में तेज दर्द होने की शिकायत हुई। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उसे मोरबी के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थिति को गंभीर देखते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम में सामने आई वजह

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि नरेंद्र सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस मामले की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच भी जारी है।

घटना से इलाके में सदमा

पूजा की दर्दनाक मौत और फिर आरोपी की अचानक मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री के कर्मचारी और आसपास रहने वाले लोग इस दोहरी घटना से हैरान हैं। पुलिस दोनों परिवारों से संपर्क में है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कलयुग में सतयुग वाला प्यार! प्रेमिका ने प्रेमी की डेड बॉडी के साथ रचाई शादी; देखने वाले सन्न रह गए

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।