दिल्ली पुलिस ने एक ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का आयोजन करने के आरोप में दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों की हुई पहचान
आरोपियों की पहचान रोहिणी इलाके के रहने वाले सरबजीत (26) और अनुभव (25) के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान सेक्टर-16, रोहिणी दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे।
पुलिस टीम ने दोनों सट्टेबाजों को पकड़ा
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने कहा, एक पुलिस टीम गठित की गई और परिसर पर छापेमारी की गई, जहां सरबजीत और अनुभव नाम के दो व्यक्ति विश्व कप मैच पर सट्टा लगाते पाए गए। डीसीपी ने कहा, “पुलिस टीम ने दोनों सट्टेबाजों को पकड़ लिया। मौके से एक लैपटॉप और छह मोबाइल फोन जब्त किये गये. नतीजतन, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।”


Download Android App
Download iOS App



