दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक का रविवार को पहली बार बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया के जरिए शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोगों से कहा, ‘आप लोग मुख्य मार्ग से हट जाएं।’
पुलिस कमिश्नर ने कहा, ‘जो लड़का शाहीन बाग में फायरिंग करने आया था, उसमें हिम्मत नहीं थी कि वह कुछ और कर पाता। एक दो घटना घटी हैं, जो अलग हैं। पुलिस ने शाहीन बाग में धरने वाली जगह पर सुरक्षा के पूरे इंतजामात किए हैं।’ उन्होंने कहा की हम लोग शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि मुख्य सड़क से प्रदर्शन को लोगों की असुविधा के देखते हुए हटा लें।
संसद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, CAA-NRC को लेकर कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव
चूंकि प्रदर्शन लंबे वक्त से चल रहा है, हमने वहां पर बैरिकेड और अन्य व्यवस्थाएं की हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए करीब 59 हजार सुरक्षाबल तैनात किए जाएंगे। इसमें करीब 40 हजार दिल्ली पुलिस के अफसर व जवान और करीब 19 हजार होमगार्ड होंगे।’
गौरतलब है कि शाहीन बाग इलाके में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान शनिवार को 25 वर्षीय एक युवक ने हवा में गोली चलाई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले गत गुरुवार को एक व्यक्ति ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक छात्र घायल हो गया था।
इस बीच, ओखला से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिम मोहम्मद खान ने बताया कि हालिया घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। एक छात्र ने कहा, ‘‘हमने गोली की आवाज सुनी। जब हम बाहर आए तो दो लोगों को स्कूटी पर जाते देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने वाहन का नंबर तुरन्त लिख लिया और पुलिस को फोन किया। ’’


Download Android App
Download iOS App



