द्वारका के उत्तम नगर इलाके में 7 जुलाई को हुई एक घर के अंदर हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। रविवार तड़के करीब 5 बजे ये एनकाउंटर हुआ। जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों मुकुल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ये दोनों बदमाश हुई लूट में शामिल थे। इस एनकाउंटर में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हो गया है।
घर के ड्राइंग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसमें यह वारदात कैद हो गई थी। उस सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता था कि किस तरीके से बदमाशों ने घर में मौजूद बच्चों को भी बंधक बना रखा था। बदमाश घर से 8 लाख के गहने और करीब 5 लाख कैश लूटकर ले गए थे।
तभी से पुलिस इन बदमाशों के पीछे लगी हुई थी। रविवार तड़के द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ को जानकारी मिली कि उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास बदमाश स्कूटी से आने वाले है। जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके में ट्रैप लगा दिया। पुलिस का कहना है कि जैसे ही बदमाश दिखे पुलिस ने उनसे सरेंडर करने को कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों बदमाश स्कूटी समेत वहीं गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया है। लूट के इस सनसनीखेज वारदात में दो से तीन और बदमाश शामिल थे जिनकी तलाश फिलहाल जारी है।
बिजली कर्मचारी बनकर घर मे घुसे थे 4 बदमाश
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक घर में दिन दहाड़े लाखो की डकैती का मामला सामने आया था। ये डकैती सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। उत्तम नगर इलाके में हुई इस डकैती के लिए बिजली कर्मचारी बनकर 4 बदमाश घर मे घुसे थे। डकैतों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर घर मे मौजूद बुजुर्ग महिला, युवती, छोटी बच्ची और एक युवक के हाथ पैर को टेप से बांध दिया। जिसके बाद उनसे घर का लॉकर खुलवाया और लाखों रूपए के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



