कोरोना वायरस की रफ़्तार अभी थमी ही थी कि फिर से लोगों की लापरवाहियां सामने आने लगी है लोगों की हिल स्टेशन पर लगी भीड़ इस बात का साफ़ सबूत है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पर्यटकों की भीड़ देखकर तो लगता है कि तीसरी लहर की शुरुआत यहीं से होगी। इन सभी राज्यों में ये सभी पर्यटक कोविड नियमों का उल्लंघन करते नज़र आ रहे है ऐसे कई वीडियो भी सोशल पर वायरल हुई जिसमें लोग कोविड प्रोटोकॉल्स की धज्जियाँ उड़ाते दिख रहे हैं।
ऐसे में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य सरकारों द्वारा इन पर्यटन स्थलों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। आपको बता दें कि केंद्र ने राज्यों को कोरोना से जुड़ीं 5 फोल्ड रणनीति फॉलो करने के निर्देश दिए है। इस बैठक के दौरान महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और तमिलनाडु राज्यों में कोरोना स्थिति के प्रबंधन और वैक्सीनेशन की स्थिति पर चर्चा की गई।
इसी के साथ केंद्रीय गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और अन्य पर्यटन स्थलों में कोविड प्रोटोकॉल्स के उल्लंघन वाली मीडिया रिपोर्ट्स पर बात की और राज्यों से सावधानी बरतने के लिए कहा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए राज्यों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अन्य प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन जरुर करवाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



