देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के आलावा दूध के बढ़े दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। बढ़ती महंगाई को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों पर हमला किया है।
बसपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं दूध आदि जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमत जिस तरह लगातार बढ़ रही है, उससे महंगाई आसमान छू रही है और लोगों का जीवन दुखी एवं त्रस्त कर रही है, लेकिन सरकारें इसके प्रति गंभीर एवं चिंतित नहीं हैं।”
2. देश में हर तरफ छाई ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि की समस्या सेे प्रभावी तौर पर निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को भी अपनी पूरी शक्ति व संसाधन इसके निदान में लगा देना ज़रूरी, ताकि देश को निराशा के माहौल से निकाल कर ’विकास’ को सही पटरी पर लाया जा सके। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 11, 2021
उन्होंने इसे ‘‘अति दु:खद’’ बताते हुए ट्वीट किया, ”देश में हर तरफ छाई गरीबी, बेरोजगारी एवं महंगाई आदि की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को अपनी पूरी शक्ति एवं संसाधन लगाने होंगे, ताकि देश को निराशा के माहौल से निकाला जा सके और विकास को पटरी पर लाया जा सके।”
गौरतलब है कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए से ज्यादा हो चुके हैं, वहीं डीजल का दाम भी 89 से लेकर 97 तक जा चुका है। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल का मूल्य आज 100.91 रुपये और डीजल की कीमत 89.88 रुपये प्रति लीटर रही। पश्चिम बंगाल तथा अन्य 4 राज्यों में चुनाव के बाद से इनके दाम तेजी से बढ़े हैं।


Download Android App
Download iOS App



