दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद से उत्तर-पूर्व दिल्ली के दंगे के सिलसिले में बुधवार को पूछताछ की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को खालिद सनलाईट कॉलोनी थाने पहुंचा और जांच में शामिल हुआ।
उससे दो घंटे तक पूछताछ की गयी। इससे पहले खालिद पर दंगे से जुड़े एक अन्य मामले में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उससे दंगे की कथित साजिश रचने के सिलसिले में दिल्ली पुलिा की विशेष शाखा ने भी पहले पूछताछ की थी।
पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया था। उत्तरपूर्व दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी को दंगा फैल गया था। इस दंगे में 53 लोगों की जान चली गयी और करीब 200 लोग घायल हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



