दिल्ली में वायु प्रदूषण कि स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इस बीच सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की समय सीमा बढ़ा दी है। दिल्ली सरकार ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया।
दिल्ली सरकार ने दिया ‘वर्क फ्रॉम होम’ का प्रस्ताव
बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, हरियाणा के अधिकारियों के साथ आज की बैठक में दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव दिया कि वर्क फ्रॉम होम को एनसीआर के क्षेत्रों में लागू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही एनसीआर में निर्माण कार्य और उद्योग पर रोक लगनी चाहिए।
दिल्ली : जहरीली हवा में सांस लेने का सिलसिला जारी, वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
बढ़ाई गई ‘रेड लाईट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान की समयसीमा
गोपाल राय नेप्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार के ‘रेड लाईट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान को 18 नवंबर को एक महीना हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि इसको हम 15 दिनों के लिए बढ़ाएंगे। ये अब 19 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा।
गोपाल राय ने कहा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने एफिडेविट में पराली जलने से उसका दिल्ली में प्रदूषण में योगदान 4% और उसी एफिडेविट में दूसरी जगह 35-40 फीसदी बताया है। ये दोनों ठीक नहीं हो सकते। हम केंद्रीय मंत्री से निवेदन करते हैं कि इसको स्पष्ट कीजिए।


Download Android App
Download iOS App



