लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार तेज करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को दो हफ्ते चलने वाली ‘साइकिल यात्रा’ की शुरुआत की। इस यात्रा के जरिए पार्टी की मंशा लोगों के लिए कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नजरियों का प्रचार करने की है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बयान में कहा कि ‘हाथ के साथ साइकिल यात्रा’ 13 दिन में राष्ट्रीय राजधानी के 27 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।
स्मृति ईरानी ने राम मंदिर नहीं जाने पर प्रियंका गांधी पर तंज कसा
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और एआईसीसी के संचार विभाग के अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह देश में हो रहे बड़े बदलाव को लेकर समूचे देश में एक बड़ा संदेश भेजेगा।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुरजेवाला ने कहा कि साइकिल यात्रा भाजपा सरकार की विफलताओं और झूठ का पर्दाफाश करेगी।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी ने कोई रचनात्मक कार्य नहीं किया और लोगों से विश्वासघात किया है।
इस बीच रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के आवास पहुंचे और उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



