दिल्ली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अपने चिकित्सकों तथा देशभर के स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षण देने के लिए शीघ्र ही अपने परिसर में रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा।
एम्स के निदेशक डॉ. श्रीनिवास द्वारा शुक्रवार को जारी किये गये कार्यालय ज्ञापन के अनुसार यह प्रतिष्ठित अस्पताल तीन से छह महीने के अंदर ‘बिना लाभ’ आधार पर एम्स परिसर में रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र की सह-स्थापना के लिए रोबोटिक सर्जरी सिस्टम विनिर्माताओं को आमंत्रित करने के लिए खुला अभिरूचि पत्र जारी करेगा।
ज्ञापन के अनुसार, एम्स दिल्ली इसके लिए 500 वर्गफुट जगह, अकादमिक क्षेत्र, प्रशिक्षित शिक्षकों का समूह आदि प्रदान करेगा।


Download Android App
Download iOS App



