दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने AAP के 5 नेताओं पर ठोका 2 करोड़ रुपए का मानहानि केस

Summary :

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं पर मानहानि का दावा करते हुए हर्जाने के तौर पर 2 करोड़ रुपए की मांग की है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच हमेशा ही 36 का आंकड़ा रहा है। इस बीच उपराज्यपाल ने आप के पांच नेताओं पर मानहानि का दावा करते हुए 2 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की है। उपराज्यपाल ने आप नेताओं द्वारा लगाए गए कथित आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। 
उपराज्यपाल सक्सेना ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह आप और उसके नेताओं को उनके और उनके परिवार के खिलाफ ‘फर्जी’ आरोप लगाने पर रोक लगाए। दरअसल, आप और उसके नेताओं ने दावा किया है कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष रहते हुए सक्सेना 1,400 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे।

दिल्ली के नरेला में जूते की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

सक्सेना ने अनुरोध किया कि कोर्ट आप और उसके नेताओं आतिशी सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, सजय सिंह और जैशमीन शाह को निर्देश दे कि वे उनके खिलाफ सोशल मीडिया तथा अन्य मंचों पर लगाए गए फर्जी और अपमानजनक आरोपों, ट्वीट और वीडियो आदि को डिलीट करें। उन्होंने आप और उसके पांच नेताओं से मुआवजा के रूप में 2.5 करोड़ रुपये और उस पर ब्याज की मांग की है।
उपराज्यपाल ने हाई कोर्ट से अनुरोध किया कि वह ट्विटर और यू-ट्यूब (गूगल इंक) को वादी और उनके परिवार के सदस्यों को टैग करके किए गए ट्वीट, री-ट्वीट, पोस्ट, वीडियो व तस्वीरों के साथ लिखे टैगलाइन को अपने-अपने मंचों से हटाने निर्देश दे। वही, आप और उनके नताओं के अधिवक्ता ने दलील दी कि यह तथ्यात्मक बयान है कि सक्सेना के केवीआईसी के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान उनकी बेटी को खादी का ठेका दिया गया जो नियमों के खिलाफ था तथा किसी ने इस बयान का खंडन नहीं किया है।

Desk Team