दिल्ली में मंगलवार को घरे कोहरे की वजह से दृश्यता के स्तर में गिरावट देखी गई, वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी के अनुसार, आज ठंड का प्रभाव अधिक रहेगा। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
मौसम विभाग ने कहा, “आमतौर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।” साथ ही आईएमडी ने चेतावनी दी कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण दिल्ली आने वाली ठंडी हवाएं यहां के तापमान में गिरावट ला सकती है।
केंद्र चालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 की संख्या के साथ मंगलवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सफर ने भविष्यवाणी की, “हवा की गुणवत्ता अगले दो दिनों तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी के निचले स्तर तक या ‘खराब’ श्रेणी के उच्च स्तर पर बने रहने की संभावना है और घना कोहरा छाने की भी संभावना है।”


Download Android App
Download iOS App



