कश्मीर घाटी से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बीजेपी सरकार को देशद्रोही तक करार दिया है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर जा रहे बीजेपी के 36 मंत्रियों को डरपोक बताया है। उन्होंने कहा कि इनमें से 31 मंत्री जम्मू, जबकि 5 ही घाटी जा रहे हैं।
उन्होंने केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ये लोग धोखेबाज हैं। ये लोग जनता के प्रतिनिधि नहीं हैं। अगर होते तो कई साल पहले से चुने गए होते। उन्होंने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार घाटी में अपने 36 मंत्री भेज रही है। वे लोग इतने डरपोक हैं कि उनमें से 31 केवल जम्मू जा रहे हैं और सिर्फ 5 कश्मीर जाएंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, प्रशांत किशोर और पवन वर्मा का नाम गायब
कांग्रेस नेता मणिशंकर कहा कि मोदी सरकार के ये मंत्री कायर हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ये मंत्री कश्मीर जाकर किससे बात करने वाले हैं? क्या पूर्व मुख्यमंत्रियों से? वे ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि वे सभी हिरासत में हैं। फारूक और उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती जेल में हैं।’’गौरतलब है की जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत आगामी चार दिनों में 36 केंद्रीय मंत्री प्रदेश का दौरा करेंगे।
36 में से केवल 5 केंद्रीय मंत्री कश्मीर घाटी जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि आगामी चार दिनों में दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी घाटी का दौरा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



