आगरा, 6 नवंबर (आईएएनएस)। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल गाड़ियां चलाई हैं और कई ट्रेनों का विस्तार किया है। आगरा मंडल में चार गाड़ियों को मथुरा जंक्शन तक बढ़ाया गया है, जबकि नई दिल्ली-आगरा ट्रेन को ग्वालियर तक विस्तारित किया गया है। आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यात्रियों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की है।
रेलवे एसीएम संजय कुमार गौतम ने कहा कि रेलवे की तरफ से स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही है। गाड़ियों का विस्तार भी किया गया है। आगरा मंडल में चार गाड़ियों का मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया गया है। इसके अलावा एक यात्री गाड़ी को जो नई दिल्ली से आगरा तक आती थी, उसे ग्वालियर तक बढ़ाया गया है।
संजय कुमार गौतम ने कहा कि हमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाए हैं, जिसमें यात्री आराम से बैठ सकते हैं।
गरिमा पांडे नाम की एक यात्री ने कहा कि हम लोग दिवाली के लिए घर जा रहे हैं। हमें रांची के लिए डायरेक्ट ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन अब हम आगरा से कहीं और फिर वहां से रांची के लिए हमारी ट्रेन है। थोड़ी ट्रेनें और बढ़ानी चाहिए थी। व्यवस्था ठीक है, उसमें किसी चीज की कमी नहीं है।
एक अन्य यात्री ने कहा कि व्यवस्था बहुत सही है। अब सब साफ-सुथरा है, बिल्कुल और अगर बात करें तो सब कुछ अच्छी तरह से व्यवस्थित है। क्लीनिंग वगैरह सब कुछ सही है। स्टाफ भी बहुत मददगार है। मेरा यहां पर रिटायरिंग रूम बुक है। स्टाफ काफी सहयोगी है और बाकी सब कुछ साफ-सुथरा और व्यवस्थित है। बिल्कुल सब कुछ बहुत बढ़िया है।
एक व्यक्ति ने कहा कि बहुत बढ़िया व्यवस्था है। अच्छी साफ-सफाई है। प्रशासन की व्यवस्था सही है। यहां आने-जाने वाले लोगों को कोई कष्ट नहीं हो रहा है। सब कुछ सही है, कोई दिक्कत नहीं है।
आशुतोष नाम के व्यक्ति ने कहा कि आप समझ सकते हैं कि बिहार में छठ और दिवाली का कितना महत्व होता है तो बहुत अच्छा लग रहा है। मतलब, घर जा रहे हैं, इसलिए यह व्यवस्था काफी अच्छी है। सुरक्षा का भी प्रबंधन बहुत अच्छा है। रही बात टिकट की तो मुझे टिकट मिल गया था। मैंने तत्काल में प्रयास किया था और मेरा टिकट कन्फर्म हो गया है।
उन्होंने कहा कि भीड़ के बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि मैं अभी यात्रा करने वाला हूं। वहां पहुंचने के बाद ही देख पाऊंगा कि क्या व्यवस्था है, लेकिन स्टेशन पर व्यवस्था सही है, साफ-सफाई भी अच्छी है और सुरक्षा के इंतजाम भी अच्छे हैं।
–आईएएनएस
केके/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



