उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर विचार का समर्थन किया है। रिजवी ने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि बच्चों का पैदा होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। जानवरों की तरह अधिक बच्चों को जन्म देना समाज और देश के लिए हानिकारक है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू होने पर यह देश के लिए अच्छा होगा।’
बता दें कि देश भर में नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर विचार शुरू कर दिया है। पिछले साल पीएम मोदी ने लालकिला से दिए भाषण में जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने लाल किले से कहा था कि भारत की जनसंख्या तकरीबन 1.37 अरब है, जो विश्व में दूसरे स्थान पर है। जाहिर है कि जनसंख्या नियंत्रण पर नीति बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता में है।
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने नई पार्टी बनाई है। नई पार्टी बनाने के मामले में मंगलवार को बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा था कि बाबरी मस्जिद मामले में उनके बयानों को लेकर मुसलमान अब पहचान चुका है। मुसलमान वसीम रिजवी की पार्टी से नहीं जुड़ेगा और ना ही शिया कौम ही उनकी पार्टी से जुड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



