दिल्ली : शिवराज ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, कोरोना समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Summary :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें राज्य में कोविड प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें राज्य में कोविड प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। मुलाकात के बाद चौहान ने बताया कि राज्य में कोविड की वर्तमान स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी व तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर पीएम से चर्चा की।
उन्होंने कहा आगे कहा कि मैंने प्रधानमंत्री जी से राज्य के विकास, जनकल्याण,कोविड नियंत्रण, वैक्सीनेशन अभियान सहित अनेक विषयों पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के प्रकाश में और तेजी से कार्यों को आगे बढ़ा पाऊंगा। मध्य प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। प्रधानमंत्री जी मैन आफ आइडियाज़ हैं, उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में विकासकार्यों को और तेज़ी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी के साथ प्रदेश में वैक्सीनेशन को गति देने पर बात हुई। मध्य प्रदेश में 21 जून से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण राज्यों की आर्थिक स्थिति डगमगाई है, पिछले साल राज्यों को GDP के 5.5% तक ऋण लेने की छूट थी, इस साल ये घटकर 4.5% हुआ है। मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अधोसंरचना के विकास के काम ना रूकें इसलिए राज्य फिर से GDP का 5.5% ऋण ले पाएं। 
पीएम ने मध्य प्रदेश में किसानों से मूंग की खरीदी को लेकर भी अनुमति दी है। सीएम शिवराज ने कहा कि दिसंबर तक हम मध्य प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी को हम पूरे टीके लगवा दें, यहीं हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों सदानंद गौड़ा और पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेंगे। प्रदेश की आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए केंद्रीय मंत्रियों से आग्रह किया जाएगा।

Desk Team