पहाड़गंज के स्पा में चल रहा था नंगापन! दिल्ली पुलिस ने डिकॉय ग्राहक भेजकर किया पर्दाफाश, जानें पूरी कहानी

Summary :

Delhi Spa Sex Racket: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम ने पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस को ‘Say Help’ नामक सुरक्षा ऐप से मिले अलर्ट के बाद की गई। ऐप पर रात में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू की। Delhi Spa Sex Racket: तकनीकी निगरानी से मिला ठिकाने का पता ‘Say Help’ ऐप से मिले संकेत के आधार पर पुलिस और ऐप की मॉनिटरिंग टीम ने इलाके की तकनीकी निगरानी की। जांच में सामने आया कि गैलेक्सी स्पा…

Delhi Spa Sex Racket: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम ने पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस को ‘Say Help’ नामक सुरक्षा ऐप से मिले अलर्ट के बाद की गई। ऐप पर रात में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू की।

Delhi Spa Sex Racket: तकनीकी निगरानी से मिला ठिकाने का पता

‘Say Help’ ऐप से मिले संकेत के आधार पर पुलिस और ऐप की मॉनिटरिंग टीम ने इलाके की तकनीकी निगरानी की। जांच में सामने आया कि गैलेक्सी स्पा नाम का एक सेंटर इम्मोरल ट्रैफिकिंग यानी मानव तस्करी और देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल है।

Sex Trafficking in Delhi Spa: डिकॉय ग्राहक भेजकर की गई कार्रवाई

सत्यापन के लिए पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक को भेजा। उसे दो हजार रुपये की पहले से चिन्हित (प्री-नोटेड) करेंसी दी गई। ग्राहक के पहुंचने के बाद शाम करीब 7:25 बजे उसने व्हाट्सऐप पर मिस्ड कॉल देकर पुलिस को संकेत दिया। सिग्नल मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

Delhi Spa Sex Racket (source: social media)
Delhi Spa Sex Racket (source: social media)

Delhi Police Rescue Operation: छह महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू

छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां छह महिलाएं और एक रिसेप्शनिस्ट मिलीं जो देह व्यापार में शामिल थीं। पुलिस ने तुरंत सभी महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। वहीं, मौके से दो हजार रुपये कैश और तीन पैकेट कंडोम बरामद किए गए। इसके बाद स्पा को सील कर दिया गया।

मुख्य आरोपी महिला और उसका पति संचालित कर रहे थे रैकेट

जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क की सरगना एक 36 वर्षीय महिला है, जिसकी पहचान ‘लेडी K’ के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ मिलकर इस रैकेट को चला रही थी। दोनों पहाड़गंज इलाके के ही रहने वाले हैं। इस मामले में नबी करीम थाने में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Delhi Spa Sex Racket (source: social media)
Delhi Spa Sex Racket (source: social media)

रेस्क्यू की गई महिलाओं की जानकारी

पुलिस ने जिन महिलाओं को बचाया है, वे अलग-अलग राज्यों से हैं। इनमें एक महिला पश्चिम बंगाल की है और दूसरी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-II की। एक अन्य महिला उत्तम नगर (दिल्ली) की रहने वाली है, जबकि झारखंड के सरायकेला-खरसावां से भी एक महिला शामिल है। इसके अलावा एक 21 वर्षीय युवती हुगली (पश्चिम बंगाल) और 30 वर्षीय महिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उनके नए तकनीकी निगरानी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और मानव तस्करी जैसी घटनाओं को रोकना है।

‘Say Help’ ऐप की खासियत

‘Say Help’ ऐप आधुनिक तकनीक से लैस एक वॉइस-एक्टिवेटेड इमरजेंसी प्लेटफॉर्म है। इसमें रियल-टाइम AI और GPS ट्रैकिंग सिस्टम मौजूद है, जो किसी आपात स्थिति में उपयोगकर्ता की आवाज, वीडियो, ऑडियो और लोकेशन की जानकारी तुरंत पुलिस और परिवार के सदस्यों तक पहुंचा देता है। इसी ऐप की मदद से पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: अध्यक्ष पद पर Aditi Mishra आगे, छात्रसंघ चुनाव में ABVP और LEFT के बीच कांटे की टक्कर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।