अध्यक्ष पद पर Aditi Mishra आगे, छात्रसंघ चुनाव में ABVP और LEFT के बीच कांटे की टक्कर

Summary :

JNUSU Election 2025 Live Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। 4 नवंबर को विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान हुआ था। अभी तक सामने आ रहे रुझानों में यहां लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने चार में से तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सीट पर आगे है। वाम दलों के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर अपनी बढ़त बना रखी है। JNUSU Election 2025 Live Result अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उम्मीदवार महासचिव पद पर आगे चल रहा है। कांग्रेस समर्थित…

JNUSU Election 2025 Live Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। 4 नवंबर को विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान हुआ था। अभी तक सामने आ रहे रुझानों में यहां लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने चार में से तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सीट पर आगे है। वाम दलों के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर अपनी बढ़त बना रखी है।

JNUSU Election 2025 Live Result

JNUSU Election 2025 Live Result
JNUSU Election 2025 Live Result (source: social media)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उम्मीदवार महासचिव पद पर आगे चल रहा है। कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी यह चुनाव लड़ा है, लेकिन एनएसयूआई बुरी तरह पिछड़ रही है और चारों में से किसी भी सीट पर मुकाबले में नहीं है। विभिन्न वाम संगठन जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष संयुक्त रूप से चुनाव लड़े हैं। वाम संगठन जैसे कि एसएफआई, आइसा और डीएसएफ लंबे समय बाद छात्रसंघ चुनाव में साथ आए हैं।

Aditi Mishra Leads Presidential Race

इन वामदलों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा मैदान में है। अदिति मिश्रा फिलहाल अभी तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अन्य सभी उम्मीदवारों के मुकाबले आगे चल रही है। उपाध्यक्ष पद भी लेफ्ट उम्मीदवार कीझाकूट गोपिका बाबू को बढ़त हासिल है। महासचिव पद पर लेफ्ट पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार सुनील यादव फिलहाल पीछे चल रहे हैं। अभी तक हुई गिनती में महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे मामूली अंतर से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

JNU Election Results

JNU Election Results
JNU Election Results (source: social media)

वहीं संयुक्त सचिव पर लेफ्ट उम्मीदवार दानिश अली को बढ़त हासिल है। फिलहाल चारों सीटों पर मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे आने में अभी कुछ और समय लगेगा। इस वर्ष विश्वविद्यालय में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जेएनयू के इन मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। यहां दो अलग-अलग पालियों में मतदान कराया गया था। पहली पाली का मतदान दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर दूसरी पाली का मतदान प्रारंभ हुआ था। जवाहरलाल लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव समेत विभिन्न संकायों के काउंसलर पद के लिए यह मतदान हुआ था।

JNUSU Election Result 2025

अंतिम चुनाव नतीजों की बात करें तो आज यानी 6 नवंबर को ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का नतीजा जारी किया जाएगा। इस साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव कमेटी की ओर से एक ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र इस वेबसाइट के जरिए लाइव रिजल्ट और अन्य आधिकारिक सूचनाएं हासिल कर सकेंगे। छात्र संगठनों ने इन चुनावों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व छात्रों से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए हैं।

ALSO READ: Bihar elections: बिहार में 121 सीटों पर मतदान आज, 14 मंत्री आजमा रहे अपना भाग्य, 3.75 करोड़ मतदाता तय करेंगे सियासी समीकरण

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।