“20 साल बहुत हुआ! बिहार को तेजस्वी सरकार अति आवश्यक”, लालू यादव के ट्वीट से चुनावी माहौल गर्म

Summary :

Lalu Yadav Tweet: बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मतदाताओं से खास अंदाज में अपील की। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।” एक्स पर ट्वीट कर लालू यादव ने क्या लिखा? तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के…

Lalu Yadav Tweet: बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मतदाताओं से खास अंदाज में अपील की। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।”

एक्स पर ट्वीट कर लालू यादव ने क्या लिखा?

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक्स हैंडल में लिखा, “याद रखिए तेजस्वी की गारंटी ही आपकी खुशियों की गारंटी है। तेजस्वी यादव जी की गारंटी से ही आपका परिवार आगे बढ़ेगा और खुशहाल, प्रगतिशील और सुरक्षित रहेगा। इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना है, केवल सरकारी नौकरी, रोजगार, बदलाव, फैक्ट्री और बिहार में तीव्र गति से प्रगति के लिए ही मतदान करना है। आपको एवं आपके परिवार को कचोटने वाले मुद्दे ही वास्तविक मुद्दे हैं। उसके आगे कुछ नहीं देखना है।”

Lalu Yadav Tweet, Lalu Yadav News: सरकारी नौकरी पर क्या कुछ बोले लालू?

Lalu Yadav News
Lalu Yadav News (credit-sm)

राजद मुखिया ने आगे लिखा, “अगर आपको अपने बच्चों के लिए सरकारी नौकरी चाहिए, बिहार के लिए अच्छा भविष्य चाहिए और बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करना है, तो आपको भारी संख्या में मतदान केंद्र जाकर महागठबंधन के लिए वोट करना है। किसी भी प्रलोभन, बहकावे, भटकावे या लालच में आकर अपना जीवन बर्बाद न करें। बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन चुका है। इसे आगे लाने के लिए नौकरी और रोजगार अत्यावश्यक है। अपना बिहारी स्वाभिमान जगाएं और तेजस्वी सरकार बनाकर बिहार को आगे बढ़ाएं।”

Bihar Election 2025 Live: बिहार में पहले फेज की वोटिंग जारी

Bihar Election 2025 Live
Bihar Election 2025 Live (credit-sm)

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती दो घंटों में सबसे अधिक वोट सहरसा में डाले गए हैं, जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है। सहरसा में सुबह 9 बजे तक 15.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Bihar Election 2025 Live (credit-sm)
Bihar Election 2025 Live (credit-sm)

11 बजे तक 27.65 प्रतिशत का मतदान हुआ है. गोपालगंज जिले में 30.04 प्रतिशत मतदान, बक्सर में 28.02 प्रतिशत, भोजपुर में 26.76 प्रतिशत, दरभंगा में 26.07 प्रतिशत, खगड़िया में 28.96 प्रतिशत, मधेपुरा में 28.46 प्रतिशत, मुंगेर में 26.68 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 29.66 प्रतिशत, नालंदा में 26.86 प्रतिशत, सहरसा में 29.68 प्रतिशत, समस्तीपुर में 27.92 प्रतिशत, सारण में 28.52 प्रतिशत, शेखपुरा में 26.04 प्रतिशत, सीवान में 27.09 प्रतिशत और वैशाली में 28.67 प्रतिशत मतदान हुआ है. भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के अनुसार, इस चुनाव में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 758 मतदाता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Phase 1 Live Updates: अररिया की रैली में PM मोदी का संबोधन, विपक्ष पर साधा निशाना

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।