Anupama Spoiler News: अनुपमा की बेटी राही को मिलेगा धोखा, घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में बुरा फंसेगा प्रेम

Summary :

Anupama Spoiler News: सीरियल Anupama की कहानी में माही और गौतम अब भी अपनी मनमानी करने में जुटे हुए हैं। माही मानने के लिए ही राजी नहीं है कि गौतम उसका इस्तेमाल कर रहा है। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, परिवार के लोग माही और गौतम की शादी की तैयारी शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के मन में उलझन हो जाती है। अनुपमा खुद को समझाने की कोशिश करती है कि गौतम जैसा आदमी भी बदल सकता है। वहीं दूसरी तरफ प्रेम को पता चलता है कि उसका पैसा बर्बाद हो गया है। इसी बीच…

Anupama Spoiler News: सीरियल Anupama की कहानी में माही और गौतम अब भी अपनी मनमानी करने में जुटे हुए हैं। माही मानने के लिए ही राजी नहीं है कि गौतम उसका इस्तेमाल कर रहा है। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, परिवार के लोग माही और गौतम की शादी की तैयारी शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के मन में उलझन हो जाती है।

अनुपमा खुद को समझाने की कोशिश करती है कि गौतम जैसा आदमी भी बदल सकता है। वहीं दूसरी तरफ प्रेम को पता चलता है कि उसका पैसा बर्बाद हो गया है। इसी बीच प्रेम का राही के साथ झगड़ा हो जाता है। इसी बीच माही और गौतम की शादी में एक और बवाल खड़ा होने वाला है। चलिए जानते हैं कि सीरियल अनुपमा की कहानी में आखिर क्या होने वाला है।

Anupama Spoiler News: अनुपमा की बेटी राही को मिलेगा धोखा

Anupama Spoiler News
Anupama Spoiler News( Source: Social Media)

सीरियल Anupama की कहानी में जल्द ही आप देखेंगे परिवार के लोग माही और गौतम की हल्दी की रस्म में शामिल होने वाले हैं। पराग और ख्याति भी माही और गौतम की हल्दी की रस्म में पहुंचेंगे। शादी की रस्मों के दौरान प्रेम राही को नजरअंदाज करने वाला है। इस दौरान प्रेम अपने फोन पर किसी से बार बार बातें करने वाला है। प्रेम की हरकतें देखकर परिवार के लोगों को सदमा लगने वाला है।

प्रेम के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जान प्रार्थना को सदमा लगने वाला है। बिना देर किए प्रार्थना परिवार के सामने प्रेम की पोल खोल देगी। पराग को इस दौरान ये भी पता चलेगा कि प्रेम ने कितना बड़ा नुकसान कर दिया है। दूसरी तरफ गौतम अपना रंग दिखाना शुरू कर देगा। वो अनुपमा के परिवार का अब जीना हराम कर देगा। प्रार्थना की बातें सुन पराग गुस्सा हो जाएगा। वो पूरे परिवार के सामने प्रेम को जलील करेगा। इधर, प्रेम की सच्चाई जान राही का दिल टूटने वाला है।

माही और गौतम चलेंगे चाल

Anupama Spoiler News( Source: Social Media)
Anupama Spoiler News( Source: Social Media)

दूसरी तरफ परिवार के लोग माही और गौतम की शादी करवा देंगे। शादी होते ही गौतम अपना रंग दिखाना शुरू कर देगा। गौतम ऐलान करेगा कि अब वो Anupama के परिवार का जीना हराम कर देगा। प्रार्थना की बातें सुनकर पराग का पारा हाई हो जाएगा। पराग परिवार के सामने एक बार फिर से प्रेम को जलील करने वाला है। वहीं सच जाकर राही का दिल टूट जाएगा।

Also Read: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: मिहिर- तुलसी की ज़िन्दगी में सामने आएगा एक ऐसा सच, जिससे बदल जायेगा सब?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।