दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस साल अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए हैं। इन मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राहत की बात ये है कि दिल्ली में अभी तक H1N1 से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार, कोविड-19 (SARS-CoV-2) की तुलना में H1N1 (स्वाइन फ्लू) का संक्रमण कम तेजी से फैलता है। आइए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या हैं।
H1N1 (स्वाइन फ्लू) के लक्षण

- तेज बुखार और ठंड लगना
- गले में खराश और चुभन महसूस होना
- लगातार सूखी खांसी आना
- शरीर और मांसपेशियों में तेज दर्द
- अत्यधिक कमजोरी और थकान महसूस होना
- सिरदर्द रहना
- नाक बहना या बंद होना
- कुछ मामलों में मरीजों को उल्टी (Vomiting) और दस्त (Diarrhoea) की समस्या भी हो सकती है।
बचाव के लिए क्या करें?
H1N1 (स्वाइन फ्लू) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने इससे बचाव के लिए खास सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
- अपने हाथों को दिन में कई बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह धोएं।
- सैनिटाइज़र का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
- बार-बार अपने हाथों से चेहरे को छूने से बचें।
- खांसते-छींकते वक्त अपने मुंह और नाक को रुमाल, टिशू पेपर या अपनी कोहनी से ढकें।
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें।
- अगर कोई व्यक्ति सर्दी, जुकाम या फ्लू से पीड़ित है, तो उसके संपर्क में आने से बचें।
- अगर आप में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो घर पर ही रहें ताकि दूसरों में संक्रमण न फैले।
- अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हाइड्रेटेड रहें, ताजे फल और पौष्टिक आहार का सेवन करें।


Download Android App
Download iOS App




