दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर बड़ा हादसा, रिफिलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, 2 की मौत, कई लोग घायल!

Summary :

Delhi Tikri Kalan CNG Pump Cylinder Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे के समय ट्रक में सिलेंडर लदे थे। धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची।

Delhi Tikri Kalan CNG Pump Cylinder Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को CNG पंप पर सिलेंडर में धमाका होने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि CNG रिफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के समय एक ट्रक में कई सिलेंडर लदे हुए थे। धमाके के बाद पंप पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 1 की मौत और कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पाने और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग को ब्लास्ट की सूचना दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर मिली।

धमाके में 5 लोग घायल

डीसीपी के अनुसार,  इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में घायल हुए लोगों की हालत को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें हादसे की वजह पता करने में जुटी हैं। जांच की जा रही है कि CNG भरते समय गैस लीक होने से धमाका हुआ या रीफिलिंग सिस्टम में किसी तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई।

हादसे के बाद पंप की सुरक्षा व्यवस्था और CNG भरने की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों की ओर से पंप के उपकरणों और रीफिलिंग में इस्तेमाल हुए ट्रक की तकनीकी जांच कराई जा सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी कोशिश  घायलों को इलाज दिलाना और घटनास्थल को सुरक्षित रखना है। पुलिस वहां मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर CNG पंप पर ब्लास्ट किस वजह से हुआ।

यह भी पढ़ें: दिल्ली SIR में 47 लाख वोटर्स पर संकट, तुगलकाबाद-ओखला में कट सकते हैं सबसे ज्यादा नाम, जानें नाम जुड़वाने के लिए क्या करें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।