Imran Khan Family Meeting: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बीते दिन पाक सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था। अदालत ने इमरान खान को जेल के बाहर किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दे दी है। ऐसे में आज बुधवार को करीब नौ महीने बाद इमरान खान अपनी पत्नी बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाजी से मुलाकात की। उनकी ये मुलाकात रावलपिंडी की अडियाला जेल में करीब 15 मिनट तक हुई। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को हर सप्ताह परिवार से मिलने की अनुमति दी है। लंबे समय के बाद हुई इस मुलाकात को लेकर पाक की राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।
कई मुद्दों पर हुई बातचीत
बता दें कि आज जेल में बंद इमरान खान से उनकी पत्नी बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाजी की 15 मिनट की मुलाकात हुई। इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से दी गई राहत को बड़ी राहत माना जा रहा है। इमरान खान की सेहत को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल जांच और इलाज को लेकर भी आदेश जारी किए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इमरान की बहन नूरीन नियाजी और पत्नी बीबी ने जले के कॉन्फ्रेंस रूम में इमरान खान से मिली। इस दौरान इमरान से उनकी कई मुद्दों पर बातचीत भी हुई। नूरीन ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी, जिसमें कोर्ट ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने को निर्देश दिया है।
बुशरा बीबी ने भी की इन मुद्दों पर बात
पाक मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में उनसे लगभग 30 से 35 मिनट तक की मुलाकात की। इसके बाद, इमरान खान अपने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाक़ात किए, जिनमें उनके बच्चे मूसा और मुबाशिरा मानेका और उनकी ननद मेहरुन्निसा शामिल थीं। इमरान खान 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं और उन पर कई मामले चल रहे हैं; वे अभी अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं।
अगली सुनवाई अब 16 सितंबर को होगी?
इमरान खान के इलाज के संबंध में, सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन मंगलवार को सरकार को निर्देश दिया है कि उन्हें दो दिनों के भीतर शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाए। कोर्ट ने आदेश दिया कि वे 16 सितंबर तक अस्पताल में ही रहें; यह तारीख उनकी चिकित्सा देखभाल से जुड़ी याचिकाओं पर अगली सुनवाई के लिए तय की गई है। नतीजतन, परिवार से मिलने की अनुमति और अस्पताल में इलाज के आदेश को उनके लिए राहत की एक उम्मीद भरी निशानी के तौर पर देखा जा रहा है।



Download Android App
Download iOS App




