Delhi: दिल्ली के करोल बाद में हुआ दर्दनाक हादसा। घटना में एक युवक के सिर पर दूसरे मंजिल से एसी गिरने से मौके पर ही मौत हो जाती है। वहीं, साथ में खड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, करोब बाग के पीएस डीबीजी रोड पर एसी का आउटडोर यूनिट दूसरी मंजिल से दो लड़कों पर गिर गया। घायल लड़कों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक जितेश उम्र 18 साल को मृत घोषित कर दिया। और दूसरा व्यक्ति प्रांशु उम्र 17 साल को पटेल नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रांशु का इलाज चल रहा है और वह फिलहाल बयान के लिए अयोग्य है।
कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
इस संबंध में एफआईआर संख्या 387/24, धारा 125 (ए)/106 बीएनएस, दिनांक 17/08/2024, पीएस डीबीजी रोड के तहत मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और आगे की कार्रवाई जारी है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
कुछ दिन पहले ठाणे में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। इमारत की 5वीं मंजिल से गिरे एक कुत्ते के सीधे 4 साल की बच्ची पर गिर जाने से उसकी मौत हो गई। यह घटना 7 अगस्त को ठाणे के मुंब्रा इलाके में हुई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची की बाद में मौत हो गई थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



