सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में 15-16 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने किया अलर्ट

Delhi Water Crisis

Delhi Water Crisis: दिल्ली में अभी गर्मी ढंग से शुरू भी नहीं हुई है कि पानी की समस्या होने लगी। आज और कल (15 और 16 अप्रैल) दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। यह जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी है। जल बोर्ड बोर्ड ने घोषणा की कि तकनीकी मरम्मत के कारण, चंद्रावल जल उपचार संयंत्र (चरण-2) 15 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से छह घंटे के लिए बंद रहेगा। इसके कारण 15 और 16 अप्रैल को मध्य दिल्ली, NDMC क्षेत्र, दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्र और दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Delhi Jal Board Update: जल बोर्ड ने क्या कहा?

जल बोर्ड के मुताबिक, पंप हाउस के अंदर स्थित हाई टेंशन (HT) पैनल और HT केबलों में एक खराबी आ गई है। इस समस्या को ठीक करने के लिए तुरंत काम की जरूरत है। इसलिए संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद करना जरुरी है।

Delhi Water Crisis Areas: ये इलाके रहेंगे प्रभावित

Delhi Water Crisis Areas
Delhi Water Crisis Areas (Source: Social Media)
  • सिविल लाइन्स
  • हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र
  • कमला नगर
  • शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र
  • करोल बाग
  • पहाड़गंज एवं NDMC क्षेत्र
  • पुराना एवं नया राजेंद्र नगर
  • पटेल नगर (पूर्वी एवं पश्चिमी)
  • बालजीत नगर
  • प्रेम नग
  • इंदरपुरी तथा आसपास के क्षेत्र
  • दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्र के कुछ हिस्से
  • साउथ दिल्ली

DJB Water Tanker Numbers: पानी टैंकरों के लिए इन नंबर पर करें संपर्क

  • ईदगाह: श्रवण गुप्ता (AE)–9650004180; सौरभ श्रीवास्तव (JE) – 9695176301,
  • गुलाबी बाग/शास्त्री नगर:  विवेक चौहान (AE)–8595668549
  • L.P. एस्टेट: मोहित बंसल (JE) – 8950010115; संतोष वर्मा (AE) – 9650094488
  • R-ब्लॉक, राजेंद्र नगर: S.K. श्रीवास्तव (AE) – 9650094530;
  • चंद्रावल WW-2: संतोष वर्मा (AE)-9650094498, अजय डागर (JE)-9650381299;
  • G.R.K. पुरम: जितेश श्रीवास्तव (AE)-96502812

DJB Notice: ‘हमें जनता को हुई परेशानी के लिए खेद है…’

दिल्ली जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन सिर्फ़ 6 घंटे के लिए है, लेकिन इसका असर दो दिनों तक रह सकता है। क्योंकि पाइपलाइनों में प्रेशर को सामान्य होने में समय लगता है। बोर्ड ने कहा, “हमें जनता को हुई परेशानी के लिए खेद है।” पिछले महीने भी, चंद्रावल प्लांट में जलभराव के कारण एक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते कई दिनों तक पानी की सप्लाई में दिक्कतें आई थी। इसलिए इस बार अधिक सावधानी बरतने और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi: रोहिणी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया पूरा परिवार, 2 साल की मासूम समेत 3 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।