Delhi Weather : भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस आधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 20 जून को धूल भरी आंधी व हल्की वर्षा हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने आज यानी 16 जून से लेकर 18 जून तक तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली के ज्यादातर इलाके लू की चपेट में रहेंगे। बुधवार को भी यलो अलर्ट है। इसलिए अभी चार दिन लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Highlight :
- तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
- लू से राहत मिलने की संभावना नहीं
- 20 जून से गर्मी से राहत मिलने की संभावना
तीन दिन तकऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने रविवार से लेकर मंगलवार तक तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली के ज्यादातर इलाके लू की चपेट में रहेंगे। बुधवार को भी यलो अलर्ट है। इसलिए अभी चार दिन लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
20 जून से राहत मिलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में लू चलेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर भीषण लू भी चल सकती है। दिन में तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया कि 20 जून से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 20 जून को धूल भरी आंधी व हल्की वर्षा हो सकती है। तब तापमान दो से ढाई डिग्री सेल्सियस कम होगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अधिक तापमान 46.9 डिग्री दर्ज
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा में 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजघाट के पास अधिकतम तापमान सबसे कम 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App




