राजधानी में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी ‘347’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दी।मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश या बूंदा बांदी एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी, जिसे पूर्वी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।

इन राज्यों में बारिश होने की आशंका
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 28 दिसंबर तक हल्की से मध्यम व्यापक बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है, दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को बारिश हुई और सफदरजंग वेधशाला के अनुसार शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच इलाके में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।इस बीच, मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता (रिलेटिव ह्युमिडिटी) 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 दर्ज
इस बीच, मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 था, सोमवार को 433 पर ‘गंभीर’ होने के बाद इसमें मामूली सुधार हुआ।हवा में पीएम10 (287) और पीएम2.5 (181) प्रदूषकों का स्तर क्रमश: ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणियों में दर्ज किया गया।अगले 5 दिनों तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



