पहाड़ों में बीते दिनों से हो रही बर्फ़बारी के कारण भयंकर सर्दी की चपेट में राष्ट्रीय राजधानी को आज धूप खिलने से कुछ राहत मिली है। दिल्ली में सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों के बीच सुबह के समय हल्की धुंध और दिन में आसमान साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत रहा। बीते दिनों दिल्ली में चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को भीषण सर्दी का एहसास कराया।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज खिली धूप निकली रही है। इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है।
‘खराब’ श्रेणी में रहा दिल्ली AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 रहा जो ”खराब” श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



