देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली वालो का उमस से इतना बुरा हाल है की लोग भगवान शिव से बारिश करने की मन्नते मांग रहे है। वहीं मौसम विभाग दिल्ली वालो के लिए एक खुश खबरी लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश होने आसार है। बता दें, सोमवार सुबह राजधानी के सफदरजंग वेधशाला पर न्यूनतम तापमान 28. 4 डिग्री दर्ज किया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
दिल्ली में सामान्य से 85 प्रतिशत कम बारिश देखी गई
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आने वाले दो दिनों में हलकी बारिश होने की आशंका है। ये भी बता की बारिश की वजह से तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं दिल्ली में बीते चार महीनों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अगर अगस्त महीने की बात करें तो दिल्ली में सामान्य से 85 प्रतिशत कम बारिश देखी गई है।
24 अगस्त से दिल्ली में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं
मौसम विभाग अनुसार, दिल्ली में आज से 23 अगस्त तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हलाकि 24 अगस्त से दिल्ली में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



