Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Delhi की हवा हुई साफ, AQI में 150 अंकों की गिरावट

Summary :

राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को बारिश के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों को वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली है। बता दें गंभीर स्तर पर प्रदूषण और धुंध से पिछले 10 दिन से परेशान दिल्लीवासियों को गुरुवार को रातभर हुई बारिश के कारण राहत मिली है। बारिश की वजह से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में शुक्रवार को 150 अंकों का सुधार देखा गया। इसी के साथ अब ठंड ने कोहरे के साथ दिल्ली में दस्तक दे दी है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने से निकला धुआं…

राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को बारिश के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों को वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली है। बता दें गंभीर स्तर पर प्रदूषण और धुंध से पिछले 10 दिन से परेशान दिल्लीवासियों को गुरुवार को रातभर हुई बारिश के कारण राहत मिली है। बारिश की वजह से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में शुक्रवार को 150 अंकों का सुधार देखा गया। इसी के साथ अब ठंड ने कोहरे के साथ दिल्ली में दस्तक दे दी है।
पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने से निकला धुआं जिम्मेदार
आपको बता दें शुक्रवार अपराह्न चार बजे पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 रहा जो बृहस्पतिवार के 437 से काफी बेहतर है।हवा की गति अनुकूल होने के कारण वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है।दिल्ली एनसीआर में 28 अक्टूबर से पिछले दो सप्ताह में वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर हो गई थी। प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने वाले ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में बुधवार को 38 प्रतिशत प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने से निकला धुआं जिम्मेदार था।
सम-विषम योजना को लागू करने की थी तैयारी
दरअसल, दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आर्टिफिशियल रेन और सम-विषम योजना को लागू करने की तैयारी की थी, जिसे अब टाल दिया गया है। सरकार ने सभी विद्यालयों में दिसंबर में होने वाली छुट्टियों का समय बुधवार को बदल दिया और अब शीतकालीन अवकाश नौ नवंबर से 18 नवंबर तक रहेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 10 नवंबर को कहा कि सरकार ने सम-विषम योजना फिलहाल स्थगित कर दी है, क्योंकि वर्षा के कारण शहर की वायु गुणवत्ता बहुत सुधर गई है।पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता की समीक्षा करेगी और फिर यदि प्रदूषण स्तर बहुत बढ़ जाता है तो सम-विषम योजना पर निर्णय लिया जा सकता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner