राजधनी दिल्ली के तापमान में लगातार काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बाद से ही सर्दी ने आहट तो दे दी है, लेकिन साथ ही प्रदूषण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। एक तरफ दिल्ली की हवा की गुणवत्ता रविवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई, जबकि न्यूनतम तापमान शनिवार को इस सीजन में अब तक के सबसे निचले स्तर पर यानी 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है, जबकि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI
आपको बता दें मौसम विभाग ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार आनंद विहार में एक्यूआई 345, बवाना में 317, द्वारका सेक्टर आठ में 313, आईटीओ में 309, जहांगीरपुरी में 301, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल में 266, अलीपुर में 218, सीआरआरआई मथुरा रोड 217 और डीटीयू रोहिणी इलाके में 200 दर्ज किया गया।यानि दिल्ली की आबोहवाल बहुत खराब हो गई।
बूंदाबादी और हल्की बारिश की भी संभावना
दरअसल, आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।रात के समय बूंदाबादी और हल्की बारिश की भी संभावना है।
फिर जहरीली हुई दिल्ली की आबोहवा, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI
Summary :
राजधनी दिल्ली के तापमान में लगातार काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बाद से ही सर्दी ने आहट तो दे दी है, लेकिन साथ ही प्रदूषण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। एक तरफ दिल्ली की हवा की गुणवत्ता रविवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई, जबकि न्यूनतम तापमान शनिवार को इस सीजन में अब तक के सबसे निचले स्तर पर यानी 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है, जबकि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI आपको बता दें मौसम…


Download Android App
Download iOS App



