दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण काबू में आ गया है, तमाम राज्य सरकारें अब धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है और इसमें धीरे-धीरे विस्तार दे रही हैं। लेकिन इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी में एक नई समस्या ने दस्तक दे दी है। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में अब तक डेंगू के 36 मामले सामने आ चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी से तीन जुलाई की अवधि के दौरान 2018 के बाद से इस साल डेंगू के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। इस अवधि के दौरान 2018 में 33 मामले सामने आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में एक भी मामला सामने नहीं आया है। नगर निगमों द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल तीन जुलाई तक डेंगू के कुल 36 मामले सामने आए हैं।
बता दें कि दिल्ली में फिलहाल मॉनसून ने आहत नहीं दी है, लेकिन इससे पहले ही डेंगू के इतने मामलों ने जरूर दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी होगी। इस बीच सबसे ज्यादा मामले सामने आते है। क्योंकि इसी समय उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होती है। इससे पहले, पिछले साल 29 मई तक डेंगू के 29 मामले सामने आये थे। डेंगू मच्छरों का लार्वा साफ एवं स्थिर पानी में पनपता है जबकि मलेरिया मच्छरों का लार्वा गंदे पानी में भी पनपता है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 29 मई तक डेंगू के 29 मामले सामने आये।


Download Android App
Download iOS App



