दिल्लीवासियों के लिए Dental mobile van सेवा शुरू, मंत्री पंकज सिंह ने किया उद्घाटन

Summary :

डेंटल मोबाइल वैन से अब दिल्ली के हर कोने में पहुंचेगा इलाज

‘वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे’ के अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज से डेंटल मोबाइल वैन रवाना की। इन वैन में दांतों से जुड़ी सभी समस्याओं का इलाज अब दिल्लीवासियों के लिए उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को छह वैन रवाना किए और कहा कि बहुत जल्द वैन की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर वैन में कॉस्मेटिक उपचार छोड़कर अन्य सभी प्रकार की डेंटल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे आम जनता को फायदा मिलेगा। यह वैन दिल्ली के स्कूलों और आम लोगों के घरों पर जाकर उनका इलाज करेगी।

भ्रष्टाचार मामले में Satyendra Jain पर ACB का शिकंजा, BJP ने Kejriwal को घेरा

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये वैन उन इलाकों में भेजी जाएंगी, जहां लोग डेंटल सुविधाओं से वंचित हैं और इलाज के लिए उन्हें काफी दूर-दूर जाना पड़ता है। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के हर कोने में लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सके। इन वैन के जरिए दिल्ली के स्कूलों, वरिष्ठ नागरिकों और बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को डेंटल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

डॉ. सिंह ने कहा, “यह हमारे लिए एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसमें हम छह वैन रवाना कर रहे हैं। इसके बाद, और वैन भी रवाना की जाएंगी ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंटल सेवाएं दे सकें। इस वैन में हर प्रकार की डेंटल सुविधा उपलब्ध होगी।” उन्होंने बताया कि वैन में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकर लगाए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वैन किस समय, किस विधानसभा क्षेत्र में इलाज दे रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले दो-तीन महीने में वैन की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने वादा किया कि जिन वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनके घर-घर जाकर यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ये वैन दिल्ली के हर हिस्से में लोगों तक डेंटल उपचार की सुविधा पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.