‘छात्रों में आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करना समय की जरूरत’

Summary :

स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में सीड्स इंडिया द्वारा हनीवैल सेफ स्कूल प्रोग्राम आयोजित किया गया।

नई दिल्ली : स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में सीड्स इंडिया द्वारा हनीवैल सेफ स्कूल प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति छात्रों में पूरी समझ विकसित करने की आवश्यकता है। 
पूर्वी दिल्ली के 50 स्कूलों में सीड्स इंडिया द्वारा शुरू की गई इस पहल पर शिक्षामंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए एक सुरक्षित सीखने का माहौल बनाया गया है। विशेष रूप से अनधिकृत कॉलोनियों व स्लम बस्तियों में आपदा प्रबंधन की पूरी समझ विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण है। 
इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों और आवासों में आपदा से निपटने के संबंध में हमारी युवा पीढ़ी के बीच सही मानसिकता को विकसित करने का प्रयास किया गया है। बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता, न केवल उनके स्कूलों तक सीमित है बल्कि घरों में और उनके जीवन में भी बहुत महत्वपूर्ण है। 

Desk Team